फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Patna : आईआईटी में थर्ड ईयर के छात्र की संदेहास्पद मौत; आत्महत्या, हादसा या हत्या, जांच करने पहुंची बिहार

Tue, 25 Feb 2025 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: घटना के बाद राहुल के दोस्तों ने कहा कि आज सुबह अचानक सातवीं मंजिल से गिरने की तेज आवाज आई। जब छात्र और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, तो राहुल खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
छात्र की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के आईआईटी कैंपस से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर के छात्र के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई है। दावा है कि उसने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र की पहचान लाघूरी राहुल के रूप में हुई। वह तेलंगाना का निवासी था। आईआईटी पटना में मैथमेटिक्स एंड कम्प्यूटिंग में बीटेक कर रहा था। वह आईआईटी कैंपस के हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई करता था। इधर, घटना के बाद बाद कैंपस में हड़कंप मच गया। हॉस्टल के छात्र और शिक्षिकों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कहना है कि बीटेक के छात्र की आत्महत्या की बात सामने आ रही है। कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

सातवीं मंजिल से गिरने की तेज आवाज आई
वहीं छात्रों का कहना है कि उसके व्यवहार में किसी तरह की बेचैनी या तनाव के लक्षण नहीं दिखे थे। वह सोमवार शाम तक अपने दोस्तों के साथ था, लेकिन आज सुबह अचानक सातवीं मंजिल से गिरने की तेज आवाज आई। जब छात्र और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, तो राहुल खून से लथपथ पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आईआईटी प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना से आईआईटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रों और प्रशासन के बीच सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक युवा और प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें