फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में IB का अलर्ट, इन आठ जिलों में तनाव फैलने की आशंका, PFI जैसे संगठन रच रहे साजिश

Sun, 24 Jul 2022 09:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

IB Alert In Bihar: आईबी ने उत्तर बिहार के आठ जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अलर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले समूह  किसी विशेष आयोजनों में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और लोगों को अशांति फैलाने के लिए भड़का सकते हैं। 
विज्ञापन
बिहार में आईबी अलर्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने बिहार पुलिस मुख्यालय को अलर्ट जारी किया है। आईबी ने अपनी खुफिया रिपोर्ट के जरिए पटना पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि शुक्रवार की नमाज के बाद कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची जा सकती है। खासकर आईबी ने उत्तर बिहार के आठ जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा है। अलर्ट में कहा गया है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले समूह  किसी विशेष आयोजनों में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और लोगों को अशांति फैलाने के लिए  भड़का सकते हैं। 

विज्ञापन


बिहार के इन जिलों में तनाव फैलाने की साजिश
आईबी के इस अलर्ट में कहा गया है कि उत्तर बिहार के खासकर अररिया, किशनगंज पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत अन्य जिलों में तनाव फैलाने के लिए पीएफआई समेत कई कट्टरपंथी संगठन साजिश रच रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आईबी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दंगा भड़काने के लिए नुपूर शर्मा के बयान को भी आधार बनाया जा सकता है।

अग्निवीर परीक्षा को लेकर भी पटना पुलिस सतर्क
जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई से अग्निवीर की परीक्षा शुरू हो रही है। पुलिस मुख्यालय ने सभी परीक्षा केंद्रों पर चौकसी बरतने को लेकर निर्देश दिया है। कुछ जगहों पर हंगामे के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


NIA ने पटना टेरर मामले में दर्ज किया मामला
बिहार की राजधानी पटना स्थित फुलवारी शरीफ टेरर मामले की जांच की मंजूरी मिलते ही एनआईए की टीम एक्शन में आ गई है। एनआईए(NIA) ने शुक्रवार देर रात इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि एनआईए ने शुक्रवार रात गृह मंत्रालय (एमएचए) के काउंटर टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन डिवीजन द्वारा जारी 22 जुलाई के आदेश के बाद यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें