फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में खाना न बनाने पर पति ने डांटा, पत्नी ने आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

Tue, 16 May 2023 05:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

पड़ोसी रानी देवी ने कहा कि वंदना देवी दमा की मरीज थी। घर में कोई नहीं था। शायद पति ने खाने को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पत्नी के खुदकुशी करने बाद शोक में डूबा पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला गांव में मंगलवार को एक महिला ने घर में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, महिला के पति ने खाना न बनाने पर उसे डांट दिया था। इस बात से नाराज 50 साल की पत्नी ने घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। महिला का 52 साल का पति ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला गांव निवासी राजेंद्र साव मंगलवार की सुबह अपना ई-रिक्शा लेकर कमाने निकल गया। ई-रिक्शा से वह बच्चों को विद्यालय पहुंचाकर जब वह घर पहुंचा तो घर में खाना नहीं बना था। उसने अपनी पत्नी बंदना देवी को कहा कि आज सुबह मैं काम पर गया था और अब लौटा हूं। लेकिन घर में खाना नहीं बना है, ऐसे कैसे चलेगा। इस पर वंदना ने कहा कि रोज लेट नहीं होता है, आज हो गया तो इतना गुस्सा क्यों? इस पर पति गुस्से में वापस काम पर चला गया। थोड़ी देर बाद जब राजेंद्र घर लौटा तो अपनी पत्नी को घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलते देखा। वह रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर उसकी पड़ोसी दौड़े आए।

इस बारे में पड़ोसी रानी देवी ने कहा कि वंदना देवी दमा की मरीज थी। इसको एक बेटा और एक बेटी है। दोनों शादीशुदा हैं। बेटा कमाने के लिए सुबह आठ बजे ही घर से निकल जाता है। वहीं, बेटी भी ससुराल में रहती है। घर में कोई नहीं था। शायद पति ने खाने को लेकर डांट फटकार लगाई थी। इससे गुस्से में आकर महिला ने फांसी लगा ली। उन्होंने कहा कि जब इसका पति रो रहा था तो रोने की आवाज पर हम दौड़े-दौड़े आंगन में आए। उसके बाद हम लोगों ने बंदना को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सदर अस्पताल में के डॉ. असीम ने कहा कि 50 साल की महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। इस संबंध में कासिम बाजार थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने कहा कि फांसी लगाकर एक महिला के द्वारा इह लीला समाप्त करने की खबर मिली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें