फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति ने बच्चे को पीटने पर पत्नी को डांटा तो दोनों में ठन गई...पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि रो रहे सब

Mon, 17 Apr 2023 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

मृतक महिला के चाचा सोनी साहनी ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली। इसका पता तब चला जब घर से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ कर घर से बाहर निकाला। फिर इसकी सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सहायक थाना छौड़ाही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। दरअसल, बच्चे के विवाद में पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। मृत महिला की पहचान नारायण पीपर गांव के रहने वाले फागू साहनी की पत्नी फेकनी देवी (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक महिला के चाचा सोनी साहनी ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर फंदे लटक कर आत्महत्या कर ली। इस बात का पता तब चला जब घर से बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। इसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ कर घर से बाहर निकाला। फिर इसकी सूचना छौड़ाही थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि महिला ने किसी बात को लेकर बच्चे की पिटाई की थी। उसके पति ने बच्चे को पीटने पर विरोध जताया। इससे वह नाराज हो गई थी और तभी बीती रात आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


छौड़ाही थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि नारायण पीपर गांव में महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें