फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पैर दबाने से इनकार किया तो पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

Sat, 19 Nov 2022 02:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

मृतका के परिजनों ने बताया कि पहले भी कई बार आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट कर चुका था। कई बार दोनों में समझौता करवाकर मामला शांत करवाया गया लेकिन आरोपी आदत से लाचार था। वह शुरू से ही सनकी था।
विज्ञापन
जहानाबाद में पत्नी की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में एक पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी को पैर दबाने के लिए कहा था। पत्नी ने पैर दबाने से इंकार किया तो पति आगबबूला हो गया। उसने लकड़ी के पीढा से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छकोरी बीघा गांव का है। आरोप है कि गांव के मुन्ना शर्मा ने अपनी पत्नी को पैर दबाने के लिए कहा। पत्नी ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैर दबाने से मना कर दिया। पत्नी की बात सुनकर पति ने लकड़ी के बने पीढे से उसके सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल रिंकी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 


सनकी बताया जा रहा आरोपी
पड़ोसी और स्थानीय लोगों ने वारदात की जानकारी मृतका के मायके में दी। सूचना पर आननफानन में परिजन बेटी के घर आए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मुन्ना शुरू से ही सनकी प्रवृत्ति का था। उसका इलाज भी चल रहा है। 
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने लगाया आरोप

दूसरी ओर मृतका रिंकी देवी के परिजन ने बताया कि पहले भी आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार इसके बारे में आपसी में समझौता भी हुआ था लेकिन वह अपनी आदत से लाचार था। इसी के कारण इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मुन्ना कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें