फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा में यात्री बस में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 30 May 2023 03:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

पुलिस गिरफ्त में इमरान ने बताया कि वह तीन लोगों के साथ हरियाणा से शराब की खेप लेकर आया करता था। अंधेरा देखकर बस को लगाता था और वहां से कार के द्वारा शराब की ढुलाई होती थी। हर बार की तरह इस बार भी शराब की खेप दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी पुल के पास अंधेरे में उतार ही रहा था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शराब के साथ जब्त की गई बस और गिरफ्तार तस्कर इमरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी के पुल के पास एक यात्री बस से शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। जब्त शराब 1,587 लीटर बताई गई है। इसकी कीमत आठ से 10 लाख बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस अभियान में हायाघाट थाने और एसटीएफ टीम की संयुक्त छापेमारी में उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यात्री बस से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। बस के अंदर पांच फुट से ज्यादा गहरा तहखाना बनाया गया है, जिसमें शराब रखी हुई थी। बताया जाता है कि हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी पुल के आगे बांध के नीचे नदी के पास सुनसान जगह पर यात्री बस खड़ी थी। इस दौरान रात के अंधेरे में बस से शराब की खेप को उतारा जा रहा था।

विज्ञापन

बस में शराब की तस्करी के लिए बनाया गया तहखाना

हायाघाट और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के नंबर वाली यात्री बस से शराब की खेप लाई जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान हथौड़ी पुल के पास नदी के बीचोबीच शराब की खेप उतारी जा रही थी। पुलिस ने जब जांच करना शुरू की तो बस में सवार तीन तस्करों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार तस्कर का नाम इमरान पिता तरीकत जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश का निवासी है
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में इमरान ने बताया कि वह तीन लोगों के साथ हरियाणा से शराब की खेप लेकर आया करता था। अंधेरा देखकर बस को लगाता था और वहां से कार के द्वारा शराब की ढुलाई होती थी। हर बार की तरह इस बार भी शराब की खेप लेकर हरियाणा से बिहार के दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र के हथौड़ी पुल के पास अंधेरे में उतार ही रहा था कि पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दोनों अन्य साथी भागने में सफल रहे। कुल 1,587 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इसका मूल्य आठ लाख से ज्यादा बताया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें