फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में शॉर्ट सर्किट से घर जलकर हुआ राख, तीन साल का सोया इकलौता बच्चा भी जला

Tue, 04 Apr 2023 03:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

सीतामढ़ी के जयनगर गांव में मंगलवार की दोपहर को एक फूस के घर में अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसमें परिवार का एक तीन साल का मासूम झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में एक बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
आग में जला घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीतामढ़ी में मंगलवार दोपहर को बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में परिवार के इकलौते मासूम वारिस की मौत हो गई। घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सिरौली प्रथम पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित जयनगर गांव की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जयनगर गांव में मंगलवार की दोपहर को एक फूस के घर में अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसमें परिवार का एक तीन साल का मासूम झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त वह सो रहा था। वहीं, इस घटना में एक बाइक समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि घर के मालिक अमृत सिंह के परिजन घर से बाहर दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक झोपड़ी जलने लगी। घर में आग लगता देख परिजन दौड़ पड़े। वहीं, आसपास के लोग भी दौड़ते हुए पहुंचे। जबतक लोग पहुंचते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते तबतक सबकुछ जलकर राख हो गया। हालांकि, विकराल आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक लोग आग पर काबू पाते, घर में रखा अनाज और कपड़े समेत सभी सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


अमृत सिंह की तीन बेटियां हैं और एक ही बेटा था। उसकी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। अमृत सिंह मजदूरी करते हैं। ग्रमीणों ने आग लगने की सूचना स्थानीय रीगा थाना प्रभारी और फायर बिग्रेड की टीम दी।

सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और जैसे तैसे कर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि जिस समय आग लगी उस समय मासूम बच्चा अकेले ही घर में सो रहा था। बाकी के लोग बाहर बैठे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। वहीं, आग लगने से हुए आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें