भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार सीमा सिंह चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में शामिल हुई हैं। उन्होंने नई दिल्ली के 71 नॉर्थ एवेन्यू में हुए एक विशेष कार्यक्रम में खुद को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। इससे पहले 12 मार्च को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की प्रवक्ता देवयानी मित्रा पारस गुट वाली पार्टी में शामिल हो गई थीं। पशुपति पारस ने उन्हें अपनी पार्टी में राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दे दिया था।
बिहार के लिए करना चाहती हैं कुछ
चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ जुड़ने के संबंध में सीमा सिंह का कहना है कि शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था, लेकिन मैं हमेशा से बिहार की जनता के लिए कुछ करना चाहती थी| आगे उन्होंने कहा कि उनके पति एक फिल्म प्रोड्यूसर और एक व्यवसाई होने के साथ साथ लम्बे समय से जनता दल (यूनाटेड) से जुड़े थे। इसलिए मुझे भी ऐसा लगा कि बिहार के हितों और उसके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील चिराग पासवान की पार्टी के साथ जुड़कर मैं भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दूं। यही वजह है कि मैंने और मेरे पति सौरभ कुमार जी ने आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन किया है।
बिहार की जनता ने मुझे प्यार दिया है
सीमा सिंह का यह भी कहना है कि "बिहार की जनता ने, बिहारी समाज ने इतने सालों तक मुझे बहुत प्यार दिया, सम्मान दिया है। ऐसे में मैं लोगों की सेवा कर उनके प्यार को लौटाना चाहती हूं। मैं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के विजन का पूरी तरह से समर्थन करती हूं. मैं यह वादा करती हूं कि मैं पूरी तन्यमता के साथ जनता के लिए काम करूंगी और आने वाले समय में पार्टी द्वारा दी जानेवाली हर जिम्मेदारी को अच्छी तरह से निभाऊंगी."
कौन है सीमा सिंह
पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय तक भोजपुरी फ़िल्मों में काम कर लोगों का मनोरंजन करनेवाली सीमा सिंह ने भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है. फिर चाहे वो रवि किशन हों, मनोज तिवारी हॊं, खेसारी लाल यादव हो या फिर पवन सिंह हों. भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम करते हुए सीमा सिंह ने लोगों से 'आइटम क्वीन' और 'डांसिंग क्वीन' का खिताब हासिल किया है।
सीमा सिंह ने इन फिल्मों में किया है अभिनय
सीमा सिंह राजा बाबू, दरोगा बबुनी, रक्त भूमि, शिव रक्षक, दीवाने, बम बम बोल रहा है काशी, बलमुआ तोहरे खातिर, एक लैला तीन छैला, नहला पे दहला, माई के कर्ज, लोहा पहलवान, तू ही तो मेरी जान है राधा, निरहुआ हिन्दुस्तानी 2, लज्जो, दबंग मोरा बलमा, करेला कमाल धरती के लाल, छपरा के प्रेम कहानी, जान तेरे नाम, बागी भइल सजना हमार, राजू बनल कलक्टर बाबू, हमसे बढ़कर कोन, जान हमार और दिलदार सजना के साथ साथ अब तक 700 से ज़्यादा फ़िल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।