फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात! 22 वर्षीय महिला की हत्या, पति फरार; घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम

Mon, 08 Jun 2026 09:48 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमरा वार्ड संख्या-11 मुशहरी में 22 वर्षीय रिंकी देवी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति नीरज सदाय पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू विवाद को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा वार्ड संख्या-11 मुशहरी की सोमवार की है। हत्या का आरोप उसके पति नीरज सदाय पर है, जो घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर थाना पुलिस और एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। हालांकि, झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही घटना के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत के बाद बवाल! मुआवजे की मांग पर हंगामा, मैनेजर मौके से हुआ फरार
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं, जिनकी जांच के बाद हत्या की परिस्थितियों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें