फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhepura Road Accident: मधेपुरा में स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण टक्कर, दादी-पोते की मौत, सात की हालत नाजुक

Tue, 14 Mar 2023 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

मधेपुरा के लौआलगान चांदनी चौक के पास एक स्कार्पियो कार ने बाइक और टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई की। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर कार ड्राइवर को भगा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मधेपुरा के लौआलगान चांदनी चौक के पास एक बाइक, टेंपो और स्कार्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिए। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर कार ड्राइवर को भगा देने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के आलमनगर प्रखंड अंतर्गत बजरहा निवासी गीता देवी (50) और प्रियम कुमार (8) बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। ये लोग चौसा के लौआलगन निवासी अपने रिश्तेदार रामचरित्र साह के यहां से भोज खाकर वापस चौसा के ही चिरौरी में रहने वाले एक रिश्तेदार जयप्रकाश साह के यहां जा रहे थे।

इसी बीच लौआलगान चांदनी चौक के पास टेंपो को एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गीता देवी और उसके पोते प्रियम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनकी पहचान खगड़िया जिले की बेलदौर निवासी स्वीटी कुमारी, सहरसा निवासी सोनवर्षा, शाहपुर निवासी रूबी देवी, लौआलगान निवासी राजेश साह, कुमोद राय, लक्ष्मी देवी और पवन कुमार के रूप में हुई है। इनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो कार ने लौआलगान चांदनी चौक के पास गैलन में भरकर डीजल ले जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद उसी कार ने ऑटो में भी टक्कर मार दी। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि टक्कर मारने के बाद वह एक गड्ढे में जा गिरी। इस तेज रफ्तार स्कार्पियो के कहर से दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग में आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। फिर आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को चौसा अस्पताल ले गए।

पीड़ित परिजनों धर्मेंद्र कुमार, किशोर कुमार और दीपक कुमार साह ने आरोप लगाया कि उन्होंने कार चालक को पकड़ लिया था। उसे बाद में पुलिस को सौंप दिया, लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। इससे पीड़ित लोग आक्रोशित हैं। काफी समझाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें