मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी मां को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से मिलते समय लगातार लगते रहे नारे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब लोगों से बात कर रहे थे तो भीड़ लगातार उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताकर नारे लगा रही थी। मुख्यमंत्री की मां के लिए 'अमर रहे’ का नारा लगाती भीड़ अचानक नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बताते हुए नारे लगाती रही। कुछ लोग तेज आवाज में सवाल करते- "देश का भावी प्रधानमंत्री कैसा हो?” फिर जवाब आता- "नीतीश कुमार जैसा हो।" इस नारेबाजी के बीच नीतीश कुमार लोगों से मिलते रहे और आम लोगों से उनके आवेदनों को लेकर जमा कराते रहे।
पटना से मंत्री समेत कई करीबी गए थे सीएम के साथ
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव के भगवती मंदिर (देवी स्थान ) पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।