फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: भारी बारिश से तबाही, अब तक 9 की मौत

Mon, 02 Sep 2013 04:23 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में लगातार हो रही वर्षा से गंगा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है वहीं दो स्थानों पर पुल के टूटने से के कल देर रात कई गांवों में पानी भर गया।
विज्ञापन


गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण सुल्तानगंज प्रखंड के अकबरनगर के निकट श्रीरामपुर तटबंध के कल देर रात अचानक टूट जाने से छह से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

इन गांवों में करीब आठ हजार की आबादी प्रभावित हो गयी है वहीं सैकड़ एकड़ में खडी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

इसके अलावा इसमाईलपुर प्रखंड के परबत्ती पंचायत में कल देर रात सगुनिया बांध अचानक टूट गया जिसके कारण पांच से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हो गये है।

इसके अलावा जिले के बिहपुर-खरीक और गोपालपुर प्रखंडों में गंगा के बाढ़ से बचाव के लिए निर्मित कई तटबंधों पर पानी का भारी दवाब बना हुआ है।

दियारा क्षेत्र में कल रात 11 वर्षीय मनीष कुमार की बाढ़ के पानी में बह जाने से मौत हो गयी। वहीं सुल्तागंज प्रखंड के मीरहट्टा में कल रात 14 वर्षीय अर्जुन कुमार की पानी में डूब जाने से मौत हो गयी। जिले में इस वर्ष बाढ़ के पानी में डूबकर मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है।
विज्ञापन

 
इसबीच भागलपुर के आयुक्त मिनहाज आलम ने गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को देखते हुए आज भागलपुर शहर के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपने मकानों को खाली करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें