फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर में आराम से सो रहा था बुजुर्ग, पड़ोसी ने इस बात को लेकर दाग दीं गोलियां; अस्पताल में भर्ती

Mon, 11 Sep 2023 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: घायल बुजुर्ग ने बताया कि पड़ोसी के साथ डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी जमीन विवाद को लेकर बीती रात पड़ोसी ने ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में बुजुर्ग को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह इलाजरत है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। घायल व्यक्ति की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी जोगो सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


घायल जोगो सिंह ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले दीपक सिंह के साथ डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी जमीन विवाद को लेकर बीती रात पड़ोसी ने ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि जब हम लोग अपने घर में सोए हुए थे। इस दौरान कुछ अपराधियों ने घर पर चढ़कर गोलीबारी करना शुरू कर दी। इस गोलीबारी में मेरे पैर में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन दौड़े तो हमलावर वहां से फरार हो गए।

घायल बुजुर्ग ने बताया कि उसके बाद मुझे घायल अवस्था में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। इसके बाद इस घटना की सूचना परिजनों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें