फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: तीन दिन से दिल्ली में डटे जीतन राम मांझी, आज अमित शाह और नड्डा से करेंगे मुलाकात

Wed, 30 Jun 2021 03:11 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीतन राम मांझी तीन दिन से दिल्ली में डटे हैं और आज (30 जून) वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सियासी उथल-पुथल लगातार जारी है। राजद नेता तेजस्वी यादव दो-तीन महीने में नीतीश कुमार की सरकार गिरने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने इस दावे को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। हालांकि, सूत्र राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने का इशारा कर रहे हैं। दरअसल, जीतन राम मांझी तीन दिन से दिल्ली में डटे हैं और आज (30 जून) वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन

तीन दिन से दिल्ली में मांझी का डेरा

बताया जा रहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने पैर के इलाज के लिए दिल्ली आए हुए हैं। वह करीब तीन दिन से यहां डटे हैं। सूत्रों का कहना है कि मांझी अपने पैर के साथ-साथ सियासी समस्याओं का इलाज भी दिल्ली में ढूंढ रहे हैं। यही वजह है कि वह अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। 

आज रात 9 बजे होगी राजनीतिक मुलाकात

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान के मुताबिक, पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी बुधवार (30 जून) रात करीब नौ बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी भी दिल्ली में हैं। वह भी भाजपा के दोनों दिग्गज नेताओं से मिलने जाएंगे। 
विज्ञापन

इन मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं मांझी

दानिश रिजवान की मानें तो यह मुलाकात बेहद खास हो सकती है। दरअसल, इस मुलाकात में मांझी न्यायपालिका में एससी/एसटी के आरक्षण की मांग कर सकते हैं। साथ ही, प्राइवेट सेक्टर में भी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाने का मुद्दा उठा सकते हैं। इसके अलावा बिहार के विकास और आत्मनिर्भर बिहार को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में बिहार के भाजपा प्रभारी और महामंत्री भूपेंद्र यादव भी शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें