फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khagaria: बिस्किट फैक्ट्री में आग लगने से 5 लाख का माल जल कर खाक, दमकल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sun, 19 Mar 2023 03:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

खगड़िया के हाजीपुर मोहल्ला में रविवार सुबह एक बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में पांच लाख का माल जल कर राख हो गया। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर उस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया में रविवार सुबह एक बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में पांच लाख का माल जल कर राख हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि आग आस-पड़ोस की दुकानों में फैलती, दमकल की गाड़ियों ने उस पर काबू पा लिया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोहल्ला का है।

विज्ञापन


फैक्ट्री के मालिक अशोक शाह ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंच गई। दमकल की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो अगल-बगल की टेंट हाउस और अनाज की दुकान भी आग की चपेट में आ सकती थी।

पांच लाख के नुकसान का अनुमान
दुकान मालिक अशोक शाह ने बताया कि आग से लगभग पांच लाख के माल का नुकसान हुआ है। जले सामान में चीनी, मैदा और आटे की कई बोरियां थीं। आग में कुछ बिस्किट का स्टॉक भी जल गया। वहीं, नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें