फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar :बेटे के सामने पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काटा, नीतीश के गृह जिले में पुलिस अब भी लाश के टुकड़े खोज रही

Sun, 19 Mar 2023 03:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा में कई टुकड़ो में मानव अंग मिले हैं। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है। मानव अंगों की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है जो पिछले 13 मार्च से गायब थी।
विज्ञापन
Bihar : बेटे के सामने पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काटा, नीतीश के गृह जिले में पुलिस अब भी लाश के टुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में रविवार को कई टुकड़ो में मानव अंग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव का है। मानव शरीर के अंगों का टुकड़ों में मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मानव अंगों की पहचान नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है जो पिछले 13 मार्च से गायब थी। घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ ग्रामीण खेतों में काम  करने के लिए केवाल खन्धा गए हुए थे जहां उन्हें मानव अंग दिखाई पड़ा। उसे देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी।

विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी का कहना है कि नीतीश कुमार की पत्नी संगीता देवी 13 मार्च से लापता है। उसके मायके वाले उनकी खोज में संगीता के ससुराल पुरंदरपुर पहुंचे तो उसके पति के द्वारा कभी कहा जाता था कि संगीता को इलाज के लिए भेजा है, तो कभी वह कहता कि संगीता देवी कहीं चली गई है।

क्या कहते हैं ग्रामीण 
ग्रामीणों का कहना है कि संगीता देवी का पति नीतीश आदतन नशेड़ी है। जिस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि नीतीश कुमार हमेशा नशे में झूमते रहता है।
विज्ञापन


क्या क्या हुआ है बरामद 
फिलहाल महिला का कुचला हुआ सिर, बिना मांस का दो पैर, एक हाथ और धड़ का कुछ हिस्सा बरामद हुआ हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि शव को कुत्तों ने शव के सारे मांस को नोंच कर खा लिए हैं और उन्हें खाने के क्रम में हड्डियों को इधर उधर छोड़ दिया। इस वजह से शव के टुकड़े एक दूसरे से 50 से 100 मीटर की दूरी पर सोनवर खंधा, केवाल खंधा एवं डोभर खंधा आदि क्षेत्रों से बरामद हुआ है। मानव अंग के अन्य भागों की तलाश की जा रही है।

ससुराल की संपत्ति का था लोभ 
घटना के संबंध में मृतका के परिजनों का कहना है कि ससुराल की संपत्ति के लोभ में ही उसकी हत्या की गई है। 2006 में नूरसराय थाना क्षेत्र के झामा बारा गांव निवासी संगीता देवी की शादी थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के साथ हुई थी। चूंकि संगीता कुमारी का अपना कोई भाई नहीं था इसलिए शादी के वक्त यह तय हुआ था कि शादी के बाद संगीता देवी की सारी संपत्ति नीतीश कुमार के नाम कर दी जाएगी। इसी बात को लेकर 5 दिन पूर्व दोनों के बीच मारपीट और कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही महिला गायब हो गई थी।

पुत्र के सामने पिता ने मां का किया कत्ल 
नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर किया था. जिसका गवाह खुद उसका पुत्र प्रिंस कुमार है। इस घटना के बाद मृतक का पुत्र प्रिंस कुमार काफी सहमा हुआ है। उसने पुलिस के सामने यह बयान दिया है इसकी मां की हत्या उसके घर में ही हुई। संगीता देवी के 2 बेटे हैं, एक बेटा 12 साल का जबकिं दूसरा बेटा 10 साल का है।

डॉग स्क्वायड और एफएसएल करेगी जांच 
घटना के संबंध में हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद का कहना है कि महिला की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कई टुकड़ों में की गई है। वहीं मानव अंग के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।अब डीएनए टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा यह शव का टुकड़ा किसका है. डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम की मदद ली जा रही है। फिर डीएनए टेस्ट कराया जायेगा जिसके बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि सभी एक ही इंसान के हैं या अलग अलग।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
फिलहाल संगीता देवी का पति नीतीश कुमार घर से फरार है। पुलिस डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है।




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें