परिजनों का कहना है कि कविता कुमारी स्टोर रूम गई थी, जिसमें जलावन इत्यादि सामान रखा हुआ था। उसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं आई तो परिजन उसे खोजते हुए वहां गये तो उसे मृत पाया।
गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के बेलौरा गांव में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध स्थिति में मौत, इलाके में चर्चा का बिषय बना हुआ है। कविता कुमारी आठवी क्लास की छात्रा थी। बेलौरा गांव के परमा यादव की पुत्री का बुधवार की देर रात में मौत हो गई। कविता कुमारी स्टोर रूम में गई थी, जिसमें जलावन इत्यादि सामान रखा हुआ था। उसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं आई तो परिजन उसे खोजते हुए वहां गये तो उसे मृत पाया।
विज्ञापन
सात लोगों पर लगा हत्या का आरोप
परिजनों का कहना है कि परमा यादव सूरत में ठेकेदारी का काम करते हैं। परमा यादव के पांच संतानो में तीसरी संतान थी कविता। इसकी मौत के बाद परिवार में दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता गांव से बाहर अपने कार्य क्षेत्र में है। वहीं माता निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को मां निर्मला देवी के आवेदन पर नन्दलाल यादव सहित सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
दोनों के बीच पूर्व से विवाद चलता आ रहा है
स्थानीय लोगों का कहना है कि परमा और नन्दलाल यादव आपस में भाई हैं। दोनों के बीच पूर्व से विवाद चलता आ रहा है। इधर, हत्या के आरोप के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस संबंध में कटेया थाना प्रभारी छोटन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।