फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में हुई युवती की मौत का खुलासा, प्रेमी की शादी दूसरी जगह होने से नाराज होकर की थी खुदकुशी

Thu, 27 Apr 2023 08:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने बताया कि युवक की शादी परिवार वालों ने अदलाम गांव की रहने वाली एक लड़की से सात मई को करवा दी। प्रेमिका काजल इस शादी का विरोध करने लगी। इसी दौरान अजय काजल को छोड़ कर अपने घर चला गया। इससे नाराज होकर काजल ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
प्रेमी अजय यादव के साथ प्रेमिका काजल कुमारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी में 48 घंटे पहले एक मकान में महिला का शव पंखे से लटका मिला था। अब पुलिस ने मौत के मामले में खुलासा कर कहा कि जांच में पता चला है कि युवती एक युवक के साथ प्रेम करती थी। उसके प्रेमी की शादी परिवार के लोगों ने दूसरी जगह कर दी। इस बात से नाराज होकर युवती ने खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन


दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी बंशीलाल ठाकुर के किराए के मकान में अजय यादव अपनी प्रेमिका काजल कुमारी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 25 अप्रैल को काजल का शव संदिग्ध अवस्था में उसके कमरे से पंखे से लटकता हुआ मिला। इस मामले में बहादुरपुर थाना पुलिस ने चौकीदार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। उसके बाद थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने जांच के दौरान मृतका काजल के प्रेमी अजय यादव को बहेरा थाना अंतर्गत घोघिया नवादा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने बताया कि मृतका काजल की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के अंतर्गत विजयपुर निवासी महावीर गौड़ की 23 साल की बेटी के रूप में हुई है। काजल की अजय यादव से दो साल पहले गोरखपुर में ही मुलाकात हुई थी। उसके बाद काजल ने अपनी छह साल की बेटी और पति को छोड़कर अजय के साथ दरभंगा जिला के बहेरा थाना अंतर्गत मझौरा गांव आ गई। जहां पर दोनों एक ऑर्केस्ट्रा में काम करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे। उसके बाद अजय के घर पर उसकी शादी की बात चलने लगी। इसके बाद अजय काजल के साथ चार महीने पहले बहादुरपुर थाना अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी आकर बंसीलाल ठाकुर के मकान में किराए पर रहने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद युवक की शादी बहेड़ा थाना अंतर्गत अदलाम गांव की रहने वाली एक लड़की से सात मई को हो गई। प्रेमिका काजल इस शादी का विरोध करने लगी। इसी दौरान अजय काजल को छोड़ कर अपने घर चला गया। इससे नाराज होकर काजल ने खुदकुशी कर ली। इस मामले में प्रेमी अजय यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें