फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ पर रार: गिरिराज के माफी वाले ट्वीट पर जदयू का पलटवार, पीएम मोदी-शाह से शिकायत

Sun, 06 Oct 2019 12:18 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Nitish Kumar, Giriraj Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव जैसे हालात पर एनडीए के नेताओं के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहनेवाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेदार ठहराया तो जदयू के नेता उनपर पलटवार शुरू कर दिया। वहीं राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, गिरिराज के समर्थन में नजर आए। 

विज्ञापन


इधर, जदयू ने गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा से पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यह समय 'ब्लेम-गेम' का नहीं है। आरोप-प्रत्यारोप की जगह हमें मिलकर जनता का साथ देना है। उन्होंने कहा कि गिरिराज के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। 

दो दिनों से मचे इस घमासान के बाद रविवार को गिरिराज सिंह ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने बाढ़ जैसे हालात के बीच लोगों से माफी मांगी है, जहां पर्व का उल्लास, परेशानियों में तब्दील है। 
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है। मैं बिहार एनडीए की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं, जहां पर बाढ़ के कारण पूजा, पंडाल और मेला का आयोजन नही हो पाया है। स्पष्ट है कि इस ट्वीट के जरिए उन्होंने बाढ़ जैसे हालातों के लिए भाजपा-जदयू  वाले एनडीए गठबंधन को जिम्मेदार माना है और माफी मांगी है। 

विज्ञापन

जदयू का पलटवार: गिरिराज के बयान पर रुख स्पष्ट करे भाजपा

बाढ़ को लेकर गिरिराज सिंह के नीतीश कुमार को निशाने पर लिए जाने के बाद जदयू ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन वर्मा ने रविवार को कहा कि भाजपा गिरिराज के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे कि उनके बयान निजी हैं या फिर पार्टी की ओर से दिए जा रहे हैं। वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत बयान बर्दाश्त नहीं किए जाने लायक नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें