पटना में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए प्रशासन पंप मंगवाकर पानी निकलवा रहा है, लेकिन कई इलाकों में लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। पटना के पाटलिपुत्रा कॉलोनी में जलजमाव के बीच ट्रैक्टर लोगों के आने-जाने का साधन बना हुआ है।
वहीं, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आवास वाले क्षेत्र राजेंद्रनगर में लोगों ने वाहन के पहियों के ट्यूब और बांस की टाटी के सहारे जुगाड़ बना कर आना-जाना कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि पानी निकालने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
जलजमाव के बीच बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस आशंका को देखते हुए शनिवार को राजेंद्र नगर इलाके में जमे पानी में रसायन का छिड़काव किया गया। नगर निगम के अधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि पानी की दुर्गंध दूर करने और बीमारी फैलाने वाले कीड़ों को नष्ट करने के लिए रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।
बाढ़ के चलते बहुत सारी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेनों के बदले गए रूट के बारे में पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार की तरफ से ताजा जानकारी दी गई है।
पांच अक्तूबर को खुलने वाली ट्रेनें जिनका रूट बदला गया
1. गाड़ी संख्या 18634 रांची- पटना एक्सप्रेस का परिचालन गया-किउल-मोकामा-पटना के रास्ते किया जाएगा
2. गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस का परिचालन सासाराम-आरा-पटना के रास्ते किया जाएगा
3. गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस का परिचालन राजाबेरा-प्रधानखूंटा- झाझा-पटना-इस्लामपुर के रास्ते किया जाएगा
4. गाड़ी संख्या 13329 धनबाद पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस का परिचालन प्रधानखूंटा-झाझा- पटना के रास्ते किया जाएगा
5.गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी- राजगीर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन गया-तिलैया-राजगीर के रास्ते किया जाएगा
6.गाड़ी संख्या 12392 नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस का परिचालन पटना- फतुहा -दनियावां-बिहार शरीफ-राजगीर के रास्ते किया जाएगा
छह अक्तूबर को आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. गया से खुलने वाली 63242/63244/63250/63254/63258 गया-पटना मेमू का आंशिक समापन पुनपुन में किया जायेगा तथा यहीं से यह 63245/63247/63253/ 63255/63259 पटना-गया मेमू बनकर पुनपुन से खुलेगी
2. पांच अक्तूबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 53043 हावड़ा-राजगीर पैसेंजर का आंशिक समापन बख्तियारपुर में किया जाएगा तथा यहीं से यह छह अक्तूबर
को गाड़ी संख्या 53044 राजगीर -हावड़ा पैसेंजर बनकर खुलेगी
छह अक्तूबर को रद्द ट्रेनें-
1. गाड़ी सं. 63241/63243/ 63249/63251/63257 पटना-गया पैसेंजर
2. गाड़ी सं. 63246/63248/ 63252/63256/63260 गया-पटना पैसेंजर
3. गाड़ी सं. 53232/53231 दानापुर-तिलैया-दानापुर पैसेंजर
4. गाड़ी सं. 53626/53629 गया-किउल-गया पैसेंजर
सात अक्तूबर को रद्द ट्रेनें-
1. गाड़ी सं. 53627 किउल-गया पैसेंजर
2. गाड़ी सं. 63241 पटना-गया पैसेंजर
3. गाड़ी सं. 63339 राजगीर- दानापुर पैसेंजर