फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार को घेरा, अपने लोकसभा में हिंदुओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया

Sun, 20 Mar 2022 11:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

गिरिराज सिंह ने राजौरा गांव में हाल ही में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि इस घटना ने मुझे कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा की याद दिला दी। 
विज्ञापन
गिरिराज सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला। सिंह ने दावा किया कि मेरे लोकसभा क्षेत्र में हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है। बिहार की सरकार में भाजपा भी भागीदार है। रविवार को बेगूसराय की यात्रा पर आए गिरिराज सिंह ने राजौरा गांव में हाल ही में हुई कथित सांप्रदायिक हिंसा को लेकर कहा कि इस घटना ने मुझे कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा की याद दिला दी। 

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा, 'कश्मीर फाइल्स देखने के बाद मैं दो-तीन दिन तक सो नहीं पाया था। हिंदू वोट बैंक नहीं हैं इसलिए वह अनाथ की तरह हो गए हैं। मैं बिहार के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या राजौरा के हिंदुओं को भी ऐसे ही भाग्य का सामना करना पड़ेगा।' गिरिराज ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से जीत दर्ज की थी। उन्होंने सीपीआई के कन्हैया कुमार को मात दी थी।

राजौरा में हाल ही में दो समूहों के बीच टकराव हुआ था, जिसमें छह लोग घायल हो गए थे। इनमें से कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन प्रशासन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन इस मामले में लीपा-पोती करने की कोशिश कर रहा है और सबूतों से छेड़छाड़ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें