फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya News: गाली गलौज करने से मना किया तो बदमाशों ने कर दी पिटाई, कई घायल, मामला दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 12:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: गया जिले के एक गांव में होली की रात गाली गलौज कर रहे कुछ लोगों को मना करने पर बदमाशों ने एक परिवार के महिला सहित पुरुष की पिटाई कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने डायल 112 को कॉल कर गांव में बुला लिया। इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। 
 
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी के मुताबिक घटना चंदौती थाना क्षेत्र के चमण्डी गांव की है। पीड़ित राम अवतार बिंद ने घटना को लेकर पुलिस को बताया है कि होली की देर शाम उनके घर के पास कुछ लोग भद्दी-भद्दी गालियां का प्रयोग कर रहे थे। जब मना किया तो गाली गलौज कर पीड़ित तथा उनकी पत्नी सहित घर की महिलाओं के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें राम अवतार के सिर पर गहरी चोट लग गई। वहीं उनकी पत्नी सरोज देवी तथा बसंत बिंद की पत्नी रूपा देवी भी घायल हो गई।

विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी
इस संबंध में पीड़ित बिंद ने बताया कि घटना की तत्काल सूचना डायल 112 को दी। पुलिस के आने से पहले सभी आरोपी भाग गए। उन्होंने बताया कि देर रात सभी का इलाज गया शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम करने वाले लोगों को नामजद व अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई  है। इधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें