Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को गया जी पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।
कल पांच नवंबर 2025 दिन बुधवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर गया जी में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं गया जी का इतिहास।
गया जी का इतिहास
यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में डुर्गेश्वरी गुफा, बराबर गुफाएं और चीनी मंदिर शामिल हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी गया जिला अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें कुल दस विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वर्तमान में इन दस में से सात सीटें एनडीए के पास हैं, जबकि तीन सीटों पर राजद का कब्जा है। यही कारण है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने गया को चुनौती के रूप में लिया है और इस जिले पर विशेष रणनीति के साथ फोकस किया जा रहा है।
1- गया नगर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 278559 है। जिसमें पुरुष मतदाता 144947, महिला मतदाता 133609, अन्य मतदाता 03 है। युवा वोटरों की संख्या 5002 है।गया जी नगर विधानसभा सीट पर पिछले आठ चुनावों से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार लगातार जीतते आ रहे हैं। इस बार उन्होंने नौवीं बार नामांकन किया है। वहीं, कांग्रेस ने एक बार फिर गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ श्रीवास्तव उर्फ मोहन श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया है। खास बात यह है कि पिछले तीन विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी के वोट प्रतिशत में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2020 के चुनाव में डॉ. प्रेम कुमार ने महज 11 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। अगर इस सीट के जातीय समीकरण पर नजर डालें तो लगभग 45 हजार वोट चंद्रवंशी समाज के हैं। इसके अलावा कायस्थ समाज के 40 हजार, मुस्लिम मतदाताओं के 40 हजार, और वैश्य समाज के करीब 25 हजार वोट हैं। शेष मतदाता अन्य जातियों से आते हैं।
2020 के नतीजे
| विधानसभा क्षेत्र | उम्मीदवार का नाम | पार्टी |
|---|---|---|
| गुरुआ | विनय कुमार | राजद |
| शेरघाटी | मंजू अग्रवाल | राजद |
| इमामगंज | दीपा मांझी | हम |
| बाराचट्टी | ज्योति देवी | हम |
| बोधगया | कुमार सर्वजीत | राजद |
| गया टाउन | प्रेम कुमार | भाजपा |
| टेकारी | अनिल कुमार | हम |
| बेलागंज | मनोरमा देवी | जदयू |
| अतरी | अजय यादव | राजद |
| वजीरगंज | बीरेंद्र सिंह | भाजपा |
इस बार मुद्दे ये होंगे
1- शहर में अतिक्रमण
2- सड़क जाम की समस्या
3- रोजगार
4- पलायन
5- स्वास्थ्य व्यवस्था प्रमुख हैं।
6- हालांकि अंतिम समय में जातिएं समिकरण हावी हो जाता है।
7- पिछले चुनाव में गया नगर विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत हासिल कर सबको चौंका दिया था। क्योंकि बीजेपी प्रत्याशी का इतना विरोध के बाद भी जीत हासिल की थी। उस चुनाव में कारण यह बना था कि मुस्लिम वोटर कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। जिसके वजह से हिन्दू वोटर एकजुट हो गए थे।
कहां-कहां होगा कार्यक्रम
सुबह आठ बजे: रामसागर रोड स्थित टिल्हा धर्मशाला के समीप।
दोपहर एक बजे: बिसार तलाब
शाम चार बजे: गया जी नगर विधानसभा क्षेत्र के आंबेडकर मार्केट
विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।