फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से 17 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन चालक फरार

Tue, 04 Nov 2025 02:40 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया जी जिले के गुरारू थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीए प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की है। वाहन चालक फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर वाहन को थाना लाकर जब्त कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जी जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के रौना रेलवे गुमटी के पास मंगलवार सुबह एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी दीपा मांझी के प्रचार वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 17 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त कर वाहन को थाना लाकर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जुट गई
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे दीपा मांझी के प्रचार वाहन के रूप में चल रही एक पिकअप गाड़ी की एक बाइक सवार से हल्की टक्कर हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और वाहन सवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। जब लोगों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें प्लास्टिक से ढकी हुई अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं।

थानाध्यक्ष पहुंचे
बताया गया कि उक्त वाहन पर एनडीए समर्थित इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी दीपा मांझी के बैनर और पोस्टर लगे हुए थे और उसी में शराब की खेप ले जाई जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Live Bihar Election Live Updates: दरभंगा में सीएम योगी का रोड शो शुरू, तेज प्रताप ने तेजस्वी को बच्चा कहकर कसा तंज

17 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रचार वाहन से कुल 17 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


'प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी'
इस संबंध में गुरारू थानाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि प्रचार वाहन को जब्त किया गया है और सत्यापन होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रचार वाहन के मालिक, चालक और प्रत्याशी तीनों पर मामला दर्ज किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार,केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी की प्रचार गाड़ी जब्त हुईं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें