फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 50 हजार के इनामी बदमाश को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

Tue, 03 Sep 2024 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: गया जिले के पचास हजार इनामी बदमाश बिजली पासवान को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी बिजली पासवान पर हत्या, लूट, अपहरण समेत अन्य संगीन मामलों में फरार था। इसकी गिरफ्तारी के बाद गया पुलिस ने राहत की सांस ली है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गया के सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिजली पासवान पर हत्या और लूट समेत दर्जनों संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस को लंबे अरसे से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए इसके उपर 50 हजार रूपए इनाम भी घोषित थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि अपराधी बिजली पासवान मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लोटन बिगहा गांव में देखा गया है।

विज्ञापन


उक्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने लोटन बिगहा गांव को चारों ओर से घेर लिया। उसके बाद बताए गए ठिकाने फर विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर अपराधी बिजली पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अपराधी बिजली पासवान की गिरफ्तारी के बाद गया और नवादा पुलिस ने राहत की सांस ली है।

गिरफ्तार अपराधी पर 25 संगीन मामले है दर्ज
वहीं गिरफ्तार अपराधी बिजली पासवान का गया जिले के अलावे नवादा जिले में भी आतंक था। गया पुलिस के साथ-साथ नवादा पुलिस भी तलाश रही थी। गिरफ्तार कुख्यात अपराधी बिजली पासवान पर जिले के खिजरसराय, मगध विश्वविद्यालय, बुनियादगंज, परैया, चंदौती, टिकारी, शेरघाटी, आमस थाना के साथ-साथ नवादा जिले के नादरीगंज थाना समेत 25 संगीन मामले विभिन्न थाना में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें