फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने जाम लगाकर ठप किया यातायात

Fri, 05 Sep 2025 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने की फिराक में था, लेकिन बाजारवासियों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर यातायात ठप कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के सिरदला-हिसुआ पथ पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय किशोरी पांडेय की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पदमौल चौक पर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर जलाए गए और सड़क पर बांस-बल्ले गाड़कर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया गया।

विज्ञापन

 
तेज रफ्तार हाइवा बना हादसे की वजह
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा इस्माइलपुर गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क पार कर रहे किशोरी पांडेय को कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने की फिराक में था, लेकिन इसी दौरान उसने एक टोटो को भी रगड़ दिया। बाजारवासियों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चालक की पहचान परनाडाबर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव निवासी बिक्रम कुमार के रूप में हुई है।
 
ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन और प्रशासन से मांग
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि डीएम और एसपी मौके पर आएं, हाइवा मालिक की गिरफ्तारी हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। जब तक ये मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जाम नहीं हटाने की बात कही गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: सात साल से गायब लड़की को पुलिस ने लुधियाना से किया बरामद, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
पुलिस और प्रशासन की पहल से खत्म हुआ जाम
स्थिति बिगड़ते देख सिरदला थानाध्यक्ष संगीता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। बीडीओ दीपेश कुमार, सीओ भोला और समाजसेवी बिनोद कुमार यादव व संजय यादव ने भी मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों की पहल और आश्वासन के बाद करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका और यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

 
गांव में शोक और आक्रोश का माहौल
इस दर्दनाक हादसे के बाद से इस्माइलपुर गांव और आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। प्रशासन ने मृतक परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स पर फायरिंग और रंगदारी कांड के 5 अपराधी गिरफ्तार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें