फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में कर्मा पूजा के दौरान हादसा, नदी में डूबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत; गांव में छाया मातम

Wed, 03 Sep 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाएं कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने और स्नान करने गई थीं। पूजा से पहले इस अनुष्ठान को बेहद पवित्र माना जाता है। लेकिन जलाशय का पानी गहरा होने के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के दत्तरौल गांव में बुधवार को कर्मा पूजा की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास स्थित कला आहर (तालाब) में स्नान करते समय चार लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक युवती को ग्रामीणों ने बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, गांव के पांच लोग कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने और स्नान करने आहर पहुंचे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से चार लोग डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश की और राजेंद्र पासवान की बेटी प्रिया कुमारी (27 वर्ष) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मृतकों में कृष्णा पासवान की पुत्री पूजा कुमारी (18 वर्ष) और अनामिका कुमारी (11 वर्ष), शंभू पासवान की पत्नी ज्योति देवी तथा उनकी बेटी अंजली कुमारी उर्फ खुशी शामिल हैं। एक ही परिवार की दो पीढ़ियों की एक साथ मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। घर-घर से चीख–पुकार की आवाजें उठ रही हैं और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन


पढ़ें; मुंगेर में गंगा के ढाब में डूबे एक ही परिवार के चार लोग, तीन की मौत, एक बचा; परिजनों में मचा कोहराम

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिलाएं कर्मा पूजा के लिए मिट्टी लाने और स्नान करने गई थीं। पूजा से पहले इस अनुष्ठान को बेहद पवित्र माना जाता है। लेकिन जलाशय का पानी गहरा होने के कारण यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान जलाशयों और नदियों में स्नान करते समय सावधानी बरतें। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरा गांव गमगीन माहौल में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें