फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ई-रिक्शा विवाद में मर्डर? नदी किनारे बोरे में बंद मिली लाश, परिजनों ने उठाए सवाल

Fri, 22 May 2026 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

नवादा में 13 मई से लापता युवक प्रिंस कुमार का शव बोरे में बंद नदी किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के आरोप में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा में लापता युवक का शव मिलने के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल के पास सड़क जाम कर आगजनी की। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


13 मई से लापता था प्रिंस
मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ला निवासी संजय यादव के इकलौते बेटे प्रिंस कुमार (20) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, प्रिंस 13 मई से लापता था। उसकी मां ने नगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस सक्रिय होती, तो प्रिंस की जान बचाई जा सकती थी।

पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ई-रिक्शा लगाने को लेकर प्रिंस का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के आधार पर परिवार ने कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस के सामने पेश भी किया था। हालांकि, पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की बात कहकर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


नदी किनारे बोरे में बंद मिला शव
घटना के नौ दिन बाद परिजनों ने खुद तलाश शुरू की। इसी दौरान नदी किनारे बालू निकालने गए एक ग्रामीण की नजर बोरे में बंद शव पर पड़ी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में की। बताया जा रहा है कि शव को बोरे में बांधकर नदी किनारे फेंक दिया गया था। शव की हालत काफी खराब थी।

ये भी पढ़ें-  Bihar : फिर बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला; सूची में राजेन्दर से सीमा तक, देखें अपडेट

इलाके में तनाव का माहौल बन गया
शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने छह से अधिक युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें