फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पथराव, बाल-बाल बचे; बॉडीगार्ड हुआ घायल, सियासी हलचल तेज

Fri, 22 May 2026 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान पत्थर फेंका गया। मंत्री बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका अंगरक्षक घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती गया पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले में शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम के दौरान पत्थरबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि पत्थर मंत्री को नहीं लगा, लेकिन उनके पीछे खड़े अंगरक्षक को चोट आई है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


स्कूल कार्यक्रम में हुई घटना
जानकारी के अनुसार, गया जिले के खिजरसराय प्रखंड स्थित सीसवर गांव के संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे थे। मंच पर पहुंचने के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत और सम्मान किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही मांझी मंच से लोगों को संबोधित करने के लिए खड़े हुए, उसी दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी युवक ने उनकी ओर पत्थर फेंक दिया। पत्थर तेजी से मंच की तरफ आया, लेकिन मंत्री बाल-बाल बच गए। हालांकि सुरक्षा में तैनात उनका अंगरक्षक पत्थर लगने से घायल हो गया।

हिरासत में दो युवक
घटना के तुरंत बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी सक्रिय हो गए। खिजरसराय थाना पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि पत्थरबाजी के पीछे वजह क्या थी और घटना सुनियोजित थी या नहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: मुठभेड़ के 'शिकार' अपराधियों की जातीय जनगणना देखें; बिहार में अब तक छह ऊपर पहुंचाए गए, 23 लंगड़ा रहे

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा के बावजूद पत्थरबाजी की घटना के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। कार्यक्रम स्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


गया जिले में हाल के दिनों में राजनीतिक गतिविधियों और विवादों को लेकर माहौल पहले से ही गर्म बना हुआ है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री पर हुए इस हमले ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें