फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राजद सांसद ने प्रशांत किशोर को बताया दिल्ली का दलाल, तेजस्वी की यूं की तारीफ; माई-बहन योजना पर भी बोले

Wed, 08 Jan 2025 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: सांसद सुरेंद्र यादव ने प्रशांत किशोर को केंद्र सरकार का दलाल बता डाला। उन्होंने सीएम नीतीश को भी आड़े हाथों लिया। जबकि लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की तारीफ में कसीदे पढ़े। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
जहानाबाद में कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने 15 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता संवाद यात्रा की तैयारियों के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। सांसद ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को ‘दिल्ली सरकार का दलाल’ करार दिया और कहा कि वह बिहार के छात्रों के लिए कोई भला नहीं कर सकते।

विज्ञापन

 

प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्रशांत किशोर पर आरोप
सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर का उद्देश्य भाजपा को मजबूत करना है। वह छात्रों के कार्यक्रमों में शामिल होकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। लेकिन बिहार की जनता उनकी मंशा को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने कहा कि बिहार में नौकरी का मतलब तेजस्वी प्रसाद है। अपने 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने युवाओं को नौकरियों की सौगात दी है। उनकी लोकप्रियता से केंद्र सरकार डरी हुई है। प्रशांत किशोर जैसे लोगों को सामने लाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह संभव नहीं है।
 

सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
नीतीश कुमार की यात्रा पर कटाक्ष
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा पर भी सांसद ने निशाना साधा। उन्होंने इसे पैसे की बर्बादी करार दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा के नाम पर ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे बिहार का भला नहीं होगा। सांसद ने सुझाव दिया कि यह पैसा उद्योग-धंधे खोलने में लगाया जाता तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सकता था।
 
विज्ञापन

अपने पिता लालू प्रसाद के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
माई-बहन योजना और तेजस्वी यादव की सराहना की
तेजस्वी यादव की ‘माई-बहन योजना’ को लेकर जब सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हम सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते। लालू प्रसाद ने हमेशा गरीबों के हित में काम किया है और तेजस्वी यादव युवाओं और महिलाओं को सम्मान देना चाहते हैं। यह योजना बिहार की आवश्यकता है, न कि केवल चुनावी राजनीति का हिस्सा।
 
कार्यकर्ता संवाद की तैयारियां पूरी
15 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जहानाबाद पहुंचने वाले हैं। इस यात्रा के माध्यम से तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने की। बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और कई निर्देश दिए गए। इस दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
 
सांसद सुरेंद्र यादव के साथ सदर विधायक कुमार कृष्ण मोहन, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, घोड़ी विधायक रामबली सिंह यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. शशि रंजन, परमहंस राय, बैकुंठ यादव, धर्मपाल यादव और अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें