फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुरी गानों पर पिस्तौल लहराते बच्चे का वीडियो आया सामने, सुरक्षा पर उठे सवाल

Mon, 12 May 2025 08:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Jehanabad News: पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें दिख रहे लोगों की पहचान का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है और बहुत जल्द इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के बारा टोला-कोठिया गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग हाथ में पिस्तौल लेकर डीजे की धुन पर बेधड़क डांस करता नजर आ रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन उसमें दिख रही तस्वीरें लोगों के बीच चिंता और हैरानी का विषय बन चुकी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indo-Pak Tension: तनाव के बीच प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए 24×7 सीमा पर जांच के निर्देश, कहा- सायरन की कमी होगी दूर
 
शादी समारोह में नाबालिग के हाथ में पिस्तौल देख चौंके लोग
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक मई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह का है। जहां स्थानीय डीजे की तेज धुन पर बड़ी संख्या में लोग झूम रहे थे। उसी दौरान एक नाबालिग, जिसकी उम्र बेहद कम बताई जा रही है, भीड़ के बीच सबसे आगे पिस्तौल लहराते हुए भोजपुरी गानों पर नाचता दिखाई देता है। वीडियो में दिख रहा बच्चा आत्मविश्वास के साथ हथियार हाथ में लिए हुए है, मानो यह कोई सामान्य खेल हो।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
ग्रामीणों के अनुसार यह नाबालिग बारा टोला-कोठिया गांव का ही निवासी है। जिस बेधड़क अंदाज में वह पिस्तौल लेकर डांस करता दिख रहा है, उससे उसकी मासूमियत पर भी सवाल उठ रहे हैं। गांव के कई लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में हथियार तक उसकी पहुंच होना उसके परिजनों की लापरवाही और सामाजिक जिम्मेदारी पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: इकलौते बेटे की डूबने से दर्दनाक मौत, दादी के अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गया था परिवार
 
पुलिस ने शुरू की जांच, कुछ लोगों की पहचान हुई
वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। एसडीपीओ-02 संजीव कुमार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और इसमें दिख रहे लोगों की पहचान का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है और बहुत जल्द इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि पिस्तौल असली थी या नकली और वह बच्चे तक कैसे पहुंची। अगर यह हथियार अवैध था, तो यह मामला केवल आर्म्स एक्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बाल संरक्षण कानून के तहत भी गंभीर अपराध माना जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें