फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya News: साधु के भेष में महिलाओं को बनाते थे शिकार, उड़ा देते थे गहने; दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 08 Aug 2024 02:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya: बिहार के गया में अब साधु के भेष में भी शातिर लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला गया शहर से सामने आया है। ऐसे शातिर चेन स्नैचर्स के गिरोह पुलिस की पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर ठग की तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में अब साधु के भेष में भी शातिर लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला गया शहर से सामने आया है। ऐसे शातिर चेन स्नैचर्स के गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है, जो साधु की भेष में महिलाओं के आभूषण पर अपना हाथ साफ करते थे। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपियों की पहचान बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू गांव के रहने वाला गुड्डू लठौर और कंपे लठौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस अड्डा के पास रहने वाले राॅकी कुमार ने बताया कि बीते दिन सुबह घर से बाहर गए थे। घर पर पत्नी अकेली थी। इसी बीच दोपहर घर पर साधु की वेषभूषा में दो साधु भीख मांगने आए थे। पत्नी पैसे के रूप में भीख देने घर से निकली, लेकिन दोनों साधुओं ने भीख के रूप में चावल मा़ंगा। पत्नी ने दोनों साधुओं को चावल लाकर दे दिया। उसके बाद दोनों ने चावल में कुछ मिलाकर पत्नी के ऊपर छिड़क दिया। चावल छिटकते ही पत्नी बेहोश हो गई। फिर दोनों साधु ने पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कान का गहना और घर में रखे 4200 लेकर फरार हो गए। जब जानकारी मिली तो दोनों ठग साधुओं की खोजबीन करने लगे। अचानक शहर के गुरुद्वारा रोड के समीप दो संदिग्ध साधु नजर आया। दोनों को पकड़ कर पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें