फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: झारखंड पुलिस पहुंची नवादा, ठगी के मामले में मामा-भांजे को किया गिरफ्तार; स्वर्ण कारोबारी फरार

Thu, 08 Aug 2024 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar: गुरुवार को झारखंड के कोडरमा जिले के सतगांव थाना पुलिस नवादा पहुंची और नवादा-गया रोड स्थित स्वर्ण व्यवसायी टूटू राज ज्वेलर्स के मालिक विक्की कुमार के घर पर छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं लगा है। वहीं, आरोपी स्वर्ण व्यवसायी फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
झारखंड पुलिस पहुंची नवादा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्ण व्यवसायी विक्की कुमार पर ठगी के करीब 15 लाख सोने के जेवरात खरीदने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कोडरमा जिले के मर्चाई गांव में साधु के वेश में रहे दो ठग एक दंपति से 15 भर सोने के जेवरात की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, घटना के बाद पीड़ित दंपति ने इस घटना की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस में की है।

विज्ञापन


ठगी की इस वारदात के बाद झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावा थाना की पुलिस ने आरोपी दो ठग को नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के तकिया पर मोहल्ले से गिरफ्तार कर ठगी की गई सोने की बरामदगी में जुटी है।

दोनों साधु के वेश में ठग रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर दोनों ठग साधु के वेश में झारखंड के कोडरमा जिले के मार्चोई गांव के निवासी सुधीर सिंह के घर से 15 भर के सोने के गहने को लेकर रफूचक्कर हो गए थे। झारखंड के कोडरमा जिले की सतगावां पुलिस ने बताया कि दोनों ठगों द्वारा नवादा में सोने के जेवरात को बेचा गया था।
विज्ञापन


फिलहाल झारखंड पुलिस दोनों ठग को अपने हिरासत में लेकर स्वर्ण व्यवसायी के घर पहुंची और छापेमारी की। वहीं, स्वर्ण व्यवसायी विक्की कुमार फरार बताया जा रहा है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों ठग नवादा शहर के तकिया पर मोहल्ले में एक किराए के मकान में रह कर साधु का रूप धारण कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार ठग मो. शमशाद और चुन्नू कुमार के बताए गए हैं। झारखंड पुलिस गिरफ्तार ठग की पहचान को सत्यापित करने में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें