फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया पुलिस ने नगर निगम के वाहन चालक को पीटा; नाराज कर्मचारियों ने किया ऐसा, शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल

Tue, 26 Sep 2023 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar News: गया में पुलिस द्वारा नगर निगम के सफाई वाहन चालक को पीटे जाने के खिलाफ कर्मचारियों ने टायर जलाकर विरोध जताया। इस वजह से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वहीं, कर्मचारी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
गया पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते निगम के सफाई वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में पुलिस ने नगर निगम के सफाई वाहन चालक को पीट दिया। इसके बाद नाराज वाहन चालकों ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर साफ-सफाई के लिए गया नगर निगम सफाई कर्मियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग के जरिए भी सफाई व्यवस्था में जुटा है। ताकि देश-विदेश आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। लेकिन मंगलवार की सुबह निगम के पदाधिकारियों के सामने परेशानियों का पहाड़ खड़ा हो गया।

विज्ञापन


निगम कर्मचारियों ने टायर जलाकर किया विरोध
गया नगर निगम के वाहन चालकों ने मंगलवार की सुबह स्टेशन रोड स्थित निगम स्टोर के सामने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने बीच सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जताया। इस कारण स्टेशन रोड पर यातायात बाधित हो गया। इस दौरान कई स्कूली वाहन इस रास्ते से नहीं जा सके। वहीं, आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नाले की सफाई के दौरान पुलिस ने की मारपीट
सड़क पर प्रदर्शन कर रहे निगम के वाहन चालकों का आरोप है कि सोमवार को शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में नाले की सफाई कराई जा रही थी। जिस मशीन से नाले की सफाई की जा रही थी, वह सड़क पर लगी हुई थी। उसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। चालकों का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस वाले आए और चालक सुमित कुमार की पिटाई कर दी। उस घटना का सभी निगम वाहन चालक विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


‘कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा’
प्रदर्शन कर रहे सफाई वाहन चालकों ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ वरीय अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे। तब-तक वाहन चालकों का आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि चालकों के द्वारा सड़क जाम की सूचना पर गया नगर निगम के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। फिर आंदोलन कर रहे चालकों को काफी समझाया। लेकिन प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें