फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaya News: गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच कोयला लदी मालगाड़ी हुई बेपटरी, ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड पर परिचालन ठप

Sun, 25 Aug 2024 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना किस कारण से हुई, अभी नहीं पता चल पाया है। कोयला लदी मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी पर से उतरे हैं।
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया-मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। हादसे के कारण गया-कोडरमा, गया-किउल रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। 

विज्ञापन


बताया गया कि गया-मानपुर स्टेशन के बीच रसलपुर गुमटी के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। गया तथा धनबाद रेल मंडल से कई पदाधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से राहतकर्मियों के दल को भी घटनास्थल के पास भेजा गया। 
विज्ञापन


घटना किस कारण से हुई, अभी नहीं पता चल पाया है। कोयला लदी मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी पर से उतरे हैं। वहीं, गुमटी के बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सड़क यातायात भी बाधित हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें