फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग; झारखंड से माल लेकर जा रही थी बरौनी

Wed, 28 Feb 2024 12:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya Hindi News: गया में कोयला से लदी मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक आग लग गई। हालांकि आग पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।
विज्ञापन
दमकल गाड़ियों के मदद से पाया गया आग पर काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया में गया-कोडरमा रेलखंड के वजीरगंज पैमार स्टेशन पर कोयला से लदी एक मालगाड़ी की बोगी में आग लग गई। जहां समय रहते ही दो दमकल गाड़ियों के सहारे आग पर काबू पा लिया गया। उसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन

 
पैमार स्टेशन पर मालगाड़ी से उठने लगा धुआं
जानकारी के अनुसार, झारखंड राज्य के धनबाद से कोयला लेकर मालगाड़ी थर्मल पावर बाढ़ बरौनी जा रही थी। बुधवार की सुबह पैमार स्टेशन पर मालगाड़ी से धुआं उठता देखा गया। इस दौरान कोयला लदे मालगाड़ी को पैमार स्टेशन के लूप लाइन में लगाई गई। इसके बाद रेलवेकर्मी ने मालगाड़ी की जांच की तो देखा गया कि एक बोगी से धुआं निकल रहा है। 


 
घंटों मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
हालांकि समय रहते संबंधित रेल अधिकारी को सूचना दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग से दमकल वाहन को बुलाया गया। सूचना पर अग्निशमन विभाग से दो बड़ी दमकल गाड़ियों को लेकर कर्मी पैमार स्टेशन पहुंच गए। इसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग लगने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही मालगाड़ी लूप लाइन में रहने की वजह से सवारी गाड़ियों के परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सभी सवारी गाड़ियों का ससमय परिचालन होता रहा। हालांकि रेल प्रशासन ने यह संभावना जताई है कि गरम होने के कारण कोयला में आग लगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें