बिहार के गया में एक भांजे ने अपने ही मामा की सुपारी दे डाली। उसने मात्र 36 हजार रुपयों में अपने मामा का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने बताया कि यह हत्या प्रेम प्रसंग करवाई गई है। दरअसल, युवक को अपने मामा की साली से ही प्यार हो गया। यह बात उसके मामा को बर्दाश्त नहीं हुई। ऐसे में दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। पुलिस ने बताया कि युवक का इस बात को लेकर रोज-रोज अपने मामा से झगड़ा होने लगा। एक दिन उसके मामा ने उसकी पिटाई भी कर दी थी। इस बात से नाराज युवक ने बदला लेने की सोची। उसने अपने मामा को पहले उनके कामकाज को लेकर परेशान करना शुरू किया। इसके बाद उनकी हत्या ही करवा डाली।
मामा को परेशान करन के बाद भी संजय का मन नहीं भरा। वो बदले की आग में इतना जल उठा था कि उसने मामा की सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी। इस काम के लिए उसने हत्या करने वाले को 36 हजार रुपये दिए। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।