फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गया में नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद बवाल, तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV वायरल, केस दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: बिहार के गया जिले में एक निजी नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नर्सिंग होम में जख्मी नाबालिग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित महर्षि मेहिं कॉलोनी में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान किशोर की मौत के बाद बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इलाज के लिए लाया गया था किशोर
जानकारी के अनुसार, मोहनपुर प्रखंड के एक किशोर की तबीयत गुरुवार दोपहर अचानक खराब हो गई थी। परिजन उसे इलाज के लिए फतेहपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जांच के दौरान किशोर के अंडकोष के पास जख्म पाया गया, जिसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजनों का आक्रोश
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही और गलत दवा के कारण बच्चे की जान गई। इसी गुस्से में परिजन और उनके साथ आए लोगों ने शुक्रवार को नर्सिंग होम पर धावा बोल दिया और जमकर हंगामा, तोड़फोड़ व मारपीट की।

लाठी-डंडों से हमला, कई घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपद्रवियों ने नर्सिंग होम में जो भी व्यक्ति मिला, उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इस हिंसा में उपेंद्र कुमार नामक युवक और एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं, जब उपद्रवियों को नर्सिंग होम में डॉक्टर नहीं मिला तो उन्होंने आसपास के घरों को भी निशाना बनाया और लोगों के साथ मारपीट की।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है और CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। घायल उपेंद्र कुमार के आवेदन के आधार पर 2 नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घायलों का इलाज जारी
घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ढाई घंटे में पाया गया काबू

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें