Bihar News: गया में वज्रपात से महिला समेत चार की मौत हो गई। इसके साथ ही आधा दर्जन बकरियां भी इसकी चपेट में आ गई। मालूम हो कि फतेहपुर थाना क्षेत्र में पिछले चार दिनों में यह छठी ऐसी घटना है, जिसमें अब तक कुल चार लोगों की जान जा चुकी है।
जिले में इन दिनों बेमौसम बरसात का कहर जारी है। शनिवार की शाम वज्रपात से चार लोगों के साथ साथ आधा दर्जन बकरियों की जान चली गई। बोधगया थाना क्षेत्र के रतनारा गंगा बीघा गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बिगन चौधरी, चेरकी थाना क्षेत्र के खाप निवासी 26 वर्षीय अरमान कुरैशी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर गुरुआ थाना क्षेत्र के सीताचुआ गांव में भी शनिवार की शाम आई आंधी तूफान से एक की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कटौतियां केवल पंचायत के रहने वाले पशु पालक हीरालाल यादव अपने आधा दर्जन बकरियां लेकर बाजार में चराने गए थे। इसी दौरान बरसात और वज्रपात की चपेट में आने से उनके साथ-साथ आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई।