फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Bihar: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने ससुरालीजन पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 05 Dec 2024 03:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई है। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को टांग दिया गया था। भाई और गांव के लोगों ने दहेज के लिए पहले भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना टेहटा थाना क्षेत्र देवकुली गांव की है।

विज्ञापन


फोन पर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हुई है। उसके ससुराल वाले शव को कहीं ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की।काको के पास से शव को बरामद कर लिया गया है।

मृतका के ससुराल वाले पुलिस को देख शव को छोड़कर फरार हो गए। इससे प्रतीत हो रहा है कि महिला के मौत में परिवार वालों की संदिग्ध भूमिका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। वहीं, बुधवार को रात हो जाने की वजह से शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका था। आज यानी गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आएगा कि घटना के पीछे सच्चाई क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें