बोधगया का महाबोधि मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने बताया कि बुद्ध जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रदेशों से बौद्ध श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस दौरान कालचक्र मैदान में आवासन, पेयजल, स्वास्थ्य और शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर एक हजार से अधिक बौद्ध भिक्षुओं के बीच चीवरदान और संघदान की व्यवस्था की गई है।