फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

Tue, 21 Apr 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गया

सार

Bihar News: औरंगाबाद के एनएच-19 पर तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक शादी के लिए सामान लेने जा रहे थे। घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मदनपुर थाना क्षेत्र के सढ़ैल और रानीकुआं गांव के बीच मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों की पहचान सढ़ैल निवासी युवराज सिंह उर्फ आतिश (22) और हर्षित कुमार उर्फ अर्श (21) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

सामान लेने जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, हर्षित के परिवार में उसकी फुआ की शादी तय थी। सोमवार रात परिजन और रिश्तेदार तिलक समारोह में शामिल होने गया जिले के बेलवां गांव गए थे। वापसी के बाद शादी के लिए आवश्यक सामान और सब्जियां खरीदने मंगलवार दोपहर हर्षित अपने दोस्तों युवराज, उत्कर्ष, उमंग और पीयूष के साथ कार से शिवगंज के लिए निकला था।
विज्ञापन


अचानक वाहन हुआ अनियंत्रित
गांव से निकलकर जैसे ही उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पहुंची, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवराज और हर्षित को मृत घोषित कर दिया। वहीं उत्कर्ष, उमंग और पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 19 महिलाएं और चार पुरुष; मचा हड़कंप
विज्ञापन


हादसे के बाद शादी का घर बना शोक का घर
इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया। मृतक और घायल युवक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और सभी शादी समारोह में शामिल होने सढ़ैल गांव आए थे। लेकिन अचानक हुए इस सड़क हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें