फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गया जी में पूजा पंडाल पर डांस कर रहे युवक की गोली लगने से मौत, बहन की गोद में थमी सांस

Fri, 03 Oct 2025 02:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

बिहार के गयाजी में दुर्गा पंडाल के पास डांस कर रहे 19 वर्षीय युवक रोहित कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा में देर रात हुई। गोली लगने के बाद रोहित ने बहन की गोद में दम तोड़ा।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गयाजी में दुर्गा पंडाल के पास डांस कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात करीब दो बजे रोहित अपने दोस्तों के साथ घर के पास पूजा पंडाल में डांस कर रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उस पर गोली चला दी, जो सीने में लग गई। वारदात के बाद अपराधी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और रोहित को बचाने की कोशिश की। इसी बीच उसकी बहन प्रियंका शेखर भी वहां पहुंची और भाई का सिर गोद में रख लिया। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही रोहित ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने मोहल्ले के ही मोहित कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने आरोपियों की छोड़ी हुई बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से अपराधियों की बाइक जब्त कर ली है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि महज दो दिनों के भीतर गयाजी में यह तीसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें