इसे पीड़ित महिला की मार्मिक अपील का असर कहें या बिहार पुलिस का खौफ या कुछ और, क्योंकि चोरी की घटना को अंजाम देने के तीसरे दिन ही चोरों ने चुराए गए 20 लाख रुपये के जेवर गृहस्वामिनी के घर के दरवाजे पर चुपके से रखकर चले गए। मामला औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर को एक घर में हुई चोरी से जुड़ा है।
ओबरा के देवी नगर में दिनदहाड़े हुई थी चोरी
लमारी खोली तो जेवरों से भरा बैग गायब मिला
घटना के दिन तीज का त्योहार था। इसे लेकर उन्होंने अलमारी से गहने निकाले थे। घर का काम और तीज की पूजा करने के बाद गृहस्वामिनी को भी पटना जाना था, जिसके लिए उन्हें बैंक से पैसे भी निकालने थे। घर का काम करने के दौरान ही वह करीब 20 मिनट के लिए घर की छत पर चली गईं। जब वह छत से नीचे घर में आईं और अलमारी खोली तो जेवरों से भरा बैग गायब मिला। पीड़िता के अनुसार, बैग में सोने-चांदी के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर की थी अपील
इसी बीच शुक्रवार 19 सितंबर को दोपहर पीड़ित महिला को अपने घर के दरवाजे पर जेवरों वाला बैग मिला, जिसमें उसके जेवर सही सलामत थे। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेवरों को थाना लाया।
पुलिस ने सभी जेवरात सकुशल बरामद कर लिए
मामले में पुलिस का कहना है कि आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद महिला को उसके जेवर सौंप दिए जाएंगे। पुलिस का दावा है कि चोरों ने पुलिसिया कार्रवाई और दबिश के डर से चुराए गए जेवरों से भरा बैग महिला के घर के बाहर वापस रख दिया। ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि पुलिस की त्वरित सक्रियता और लगातार छापेमारी से डरे चोरों ने चोरी के सभी सोने-चांदी के जेवरात पीड़िता के घर के बाहर रख दिए। पुलिस ने सभी जेवरात सकुशल बरामद कर लिए हैं, जिन्हें आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद पीड़ित महिला को सौंप दिया जाएगा।
अब चोरों द्वारा चोरी के जेवर वापस करने की घटना को महिला की मार्मिक अपील का असर कहें या पुलिस की दबिश का असर या कुछ और, लेकिन हकीकत यही है कि महिला को उसके जेवर वापस मिल गए और उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। यही बड़ी बात है।
ये भी पढ़ें- बिहार: इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, फ्लैट, जमीन, जेवर मिले, पत्नी-सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति
चोरों को पकड़ने में लगी पुलिस
वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों का सूक्ष्म अवलोकन किया जा रहा है। आसूचना संकलन किया जा रहा है और खुफिया स्रोतों से चोरों के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है।