फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दहेज में कार नहीं मिलने पर इतना पीटा कि हो गई मौत, ससुरालजनों की करतूत से बेटी नहीं बची; मामला दर्ज

Tue, 09 Jul 2024 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News: औरंगाबाद में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है। घटना जिले के फेसर थाना क्षेत्र के टेगवा गांव की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तहकीकात में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद में दहेज में कार नहीं मिलने पर एक विवाहिता की हत्या कर दी। मृतका की पहचान टेगवा गांव के निवासी बबलू यादव की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि वर्ष 2020 में ब्यूटी की शादी टेगवा निवासी दिनेश यादव के पुत्र बबलू यादव के साथ हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों को पांच लाख नगदी और बाइक खरीदने के लिए एक लाख अलग से कैश दिया गया था।

विज्ञापन


साथ ही ससुरालियों की डिमांड के अनुसार अन्य सामग्रियां भी दी गई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। बाद में दहेज की भूख में ससुराली अंधें हो गए थे। ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की लगातार पिटाई की जाने लगी। इस दौरान कई बार समझौता भी हुआ, लेकिन ससुरालियों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ।

हाल में कुछ दिन पहले ऑल्टो कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मामला काफी बढ़ गया और सोमवार को देर रात कार की मांग को लेकर ससुरालियों ने ब्यूटी की जमकर पिटाई की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद उसे इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फेसर थाना की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से ससुराली फरार है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फेसर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें