फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अस्पताल से फरार हुआ बाल बंदी, रिमांड होम में तबीयत खराब की बात कही थी; इस आरोप में पकड़ाया था

Tue, 09 Jul 2024 02:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

रिमांड होम के अधिकारी लवलेश सिंह ने बताया बाल कैदी की भागने की खबर मिली है। तत्काल संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई है। बाल बंदी गया शहर के मानपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
गया पर्यवेक्षण गृह से आरोपी फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बाल बंदी फरार हो गया है। वह भी जब सुरक्षा बल उसकी सुरक्षा में तैनात थे। रिमांड होम के अधिकारी लवलेश सिंह ने बताया बाल कैदी की भागने की खबर मिली है। तत्काल संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई है। बाल बंदी गया शहर के मानपुर का रहने वाला है। रिमांड होम में बाल कैदी ने बताया था कि उल्टी हो रहा है। उसके बाद रिमांड होम के अधिकारियों ने सुरक्षा बलों के साथ अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। बाल बंदी आर्म्स एक्ट के मामले में पकड़ा गया था।

विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें