फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को बताया अज्ञानी, बोले- बजट पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे

Sun, 02 Feb 2025 07:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सेहत पर टिप्पणी करने से पहले तेजस्वी को अपनी सेहत की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि बार-बार तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर जो बयान दे रहे हैं मुझे लगता है कि तेजस्वी का स्वास्थ्य खराब है। पहले उनका स्वास्थ्य जांच कर मेडिकल रिपोर्ट पेश करना चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जिले में जाकर वहां के विकास योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। विकास की गंगा बहा रहे हैं। जीतन राम मांझी यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर जो तेजस्वी प्रसाद यादव बयान बाजी कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि वह अज्ञानी हैं, क्योंकि बिहार को इस बजट में जितना मिलना चाहिए था उससे अधिक मिला है। 

तेजस्वी का विकास से कुछ लेना-देना नहीं
तेजस्वी प्रसाद यादव सिर्फ इधर-उधर की बातें करते हैं। उनका विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। यही कारण है कि बजट में उनका बिहार के लिए कुछ नहीं नजर आ रहा है। तेजस्वी को अज्ञानता है क्योंकि समाज को क्या चाहिए इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। कभी उन्होंने संघर्ष नहीं किया, आंदोलन नहीं किया, कभी जेल नहीं गए। वे बिहार के लिए कुछ करने वाले नहीं हैं, क्योंकि वे सिर्फ एक समूह को लेकर चलते हैं। उसी समूह के बारे में सोचते हैं। बिहार में क्या हो रहा है, क्या होना चाहिए इससे कुछ लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


गलतफहमी से हुआ हादसा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर साफ तौर पर कहा कि महाकुंभ में जो व्यवस्था करनी चाहिए थी, उससे अधिक व्यवस्था की गई है। थोड़ी सी गलतफहमी के चक्कर में यह घटना घटी है। मगर वहां की सरकार एवं प्रशासन के लोगों ने एक बार फिर मोर्चा संभाला है और सब चीज अच्छे ढंग से हो रहा है। विरोधियों के द्वारा तरह-तरह का अनाप-शनाप जो बोला जा रहा है, उसमें कोई सत्यता नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जहानाबाद जिले के घोसी विधानसभा स्तर के अपने पार्टी हम सेकुलर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। 

शिक्षा शेरनी का दूध
उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि आप अपने बच्चों को शिक्षित कीजिए। शिक्षा शेरनी का दूध है और जो इस दूध को सेवन करता है वह शेर से काम नहीं होता है। इस मौके पर हम के राष्ट्रीय नेता राजेश रंजन ने कहा कि सम्मेलन में जितनी भीड़ उमड़ी है इस भीड़ को देखकर विरोधियों का कलेजा फट रहा है। आगामी 28 फरवरी को पटना में होने वाली सम्मेलन में भारी संख्या में इस इलाके से लोग भाग लेंगे। इस मौके पर हम सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अनिल कुमार, हम सेकुलर के राष्ट्रीय नेता एवं घोसी विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी राजेश रंजन, रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, हम के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, पंपी शर्मा ,वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रभात भूषण श्रीवास्तव सुनील कुमार सुमन सहित भारी संख्या में हम के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें