फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घर के पास खेल रही बच्ची तालाब में गिरी, मौत से मचा कोहराम

Tue, 31 Mar 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में चार साल की पल्लवी कुमारी घर के पास खेलते समय तालाब में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। परिजन और गांववाले बच्ची को बाहर निकालने में लगे रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से चार वर्षीय मासूम पल्लवी कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन


खेल-खेल में तालाब में गिरी बच्ची
जानकारी के अनुसार, धाना डीहरी गांव के रहने वाले आकाश कुमार की पुत्री पल्लवी अपने घर के पास स्थित सूर्य मंदिर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में सभी बच्चे तालाब के पास पहुंच गए, तभी अचानक पल्लवी का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गई। उस समय साथ में मौजूद बच्चों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब पल्लवी नजर नहीं आई तो उन्होंने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से बच्ची को तालाब से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें