फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: गया जी में मौत के मुंह से लौटा युवक, 13 वैगन के साथ ऊपर से गुजरी मालगाड़ी; खरोंच तक नहीं आई

Sun, 30 Nov 2025 04:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar: यात्रियों ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया, वहीं कई यात्रियों ने युवक को इस जानलेवा हरकत पर डांट लगाई।
विज्ञापन
युवक के ऊपर से निकल गई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर सोमवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखने वालों की सांसें थम गईं। प्लेटफॉर्म पर पहुंचने की जल्दबाजी में एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से शॉर्टकट लेकर ट्रैक पार करने लगा। तभी अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख युवक घबरा गया, लेकिन हिम्मत कर वह तुरंत ट्रैक पर सीधा लेट गया। देखते ही देखते मालगाड़ी के 13 वैगन उसके ऊपर से निकल गए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि युवक को खरोंच तक नहीं आई।

यात्रियों ने यह दृश्य अपनी आंखों से देखा और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया, वहीं कई यात्रियों ने युवक को इस जानलेवा हरकत पर डांट लगाई। गुस्से और समझाइश के बीच युवक हाथ जोड़कर चुपचाप स्टेशन से निकल गया और अपनी पहचान नहीं बताई।

विज्ञापन


पढ़ें: बानपुर में गिफ्ट दुकान में आगजनी, पांच लाख का हुआ नुकसान, CCTV में दिखे आरोपी

घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा पोस्ट के RPF प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सुरक्षा बल के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक जा चुका था, हालांकि वहां मौजूद यात्रियों ने पुष्टि की कि वह पूरी तरह सुरक्षित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें