फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चार नाबालिग लड़कियां एक साथ लापता, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Thu, 22 Jan 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

Bihar News: औरंगाबाद जिले में चार नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गईं। इनमें से एक लड़की के पिता ने अन्य तीन लड़कियों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। 
 
विज्ञापन
देव थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र की चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ अचानक से लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं इनमें से एक लड़की के पिता द्वारा लापता लड़कियों में से तीन पर अपनी लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की पुलिस से की गई शिकायत से मामला और भी पेचीदा हो गया है। लड़कियों के लापता होने के बाद पुलिस पिछले चार दिनों से इनका पता लगाने में जुटी है लेकिन अभी पुलिस के हाथ खाली है। वही लड़कियों के परिवार में कोहराम मचा है। इसे लेकर ईलाके में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


एक साथ गायब हुई चारों लड़कियां
जानकारी के मुताबिक चारों लड़कियां चार दिन पहले एक साथ अचानक लापता हुई है। लड़कियों के लापता होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर से इनकी काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों के यहां पता लगाया, लेकिन जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

एक लड़की के पिता ने दर्ज कराई शिकायत 
चारों लड़कियों के लापता होने के मामले में ट्विस्ट तब आ गया जब लापता लड़कियों में से एक के पिता ने अन्य तीन लापता लड़कियों को ही अपनी लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाने की शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत में एक लड़की के पिता ने तीनों को नामजद अभियुक्त बनाया बनाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों लड़कियों या उनके परिवार की मिलीभगत या बहलावे-फुसलावे के कारण ही उनकी बेटी लापता हुई है।
विज्ञापन


चार दिनों से लड़कियों की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में देव थाना की पुलिस चार दिनों से लापता लड़कियों का पता लगाने में जुटी है लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस को को अभी लड़कियों के लापता होने के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस तकनीकी सेल की मदद से लापता लड़कियों का और मोबाइल लोकेशन खंगालने में जुटी है। इसे लेकर पुलिस लापता लड़कियों के दोस्तों और अन्य संपर्कों से भी पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:  समस्तीपुर में PM आवास योजना में सत्यापन के नाम पर उगाही, वीडियो वायरल
विज्ञापन


जल्द होगी लड़कियों की बरामदगी: पुलिस 
देव थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि मामले में लापता लड़कियों में एक के पिता के शिकायत आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। पुलिस तीन लड़कियों पर चौथी लड़की को भगाने के एंगल से भी मामले की जांच में जुटी है। कहा कि पुलिस शीघ्र ही चारों लड़कियों को बरामद कर पूरे मामले का राजफाश करेगी। ऐसे में परिजनों और इलाके के लोगों की निगाहे पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें